Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दिहाड़ी मजदूरों के लिए युवाओं ने जुटाए पैसे | जरूरी खाद्य सामग्री की वितरित

कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लाॅकडाउन के चलते संकट से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए लवकुश काॅलोनी में युवाओं की टीम ने हाथ बढाएं है। युवाओं ने काॅलोनी में निवास कर रहे दिहाड़ी मजदूरों व विधवा महिलाओं को चिन्हित कर 3768 की सहयोग राशि एकत्रित कर मजदूरों के घर घर जाकर जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा जारी की गई एडवायजरी की पालना करने की भी अपील की।

youth collect money daily laborers Distribution essential food items india lock down
खेरदा लवकुश काॅलोनी निवासी इस्लाम, दिनेश, रियाज, आरिफ, जुनेद, सलीम, टिंकू, रोहित, पंकज मेरोठा, सोनू गोठवाल आदि ने बताया कि काॅलोनी में कई लोग ऐसे हैं, जिनकी आजीविका रोजाना की मेहनत मजदूरी पर टिकी हुई है। ऐसे में लाॅक डाउन के चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संकट की इस घड़ी में इन मेहनतकश मजदूरों की मदद के लिए काॅलोनी के लोगों से 3 हजार 768 रुपए की राशि एकत्रित कर गरीब-मजदूरों व असहाय विधवा महिलाओं के घर जाकर आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !