कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लू*ट की वारदात का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को ऑटो मोबाइल जोन में बाइक सवार ब*दमाशों ने चा*कू से हमला कर लू*ट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने डेढ़ लाख रूपए की लू*ट करी थी। कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक एसपी अमृता दुहन ने बताया कि गत 8 अगस्त को गोविंद, विपिन, अमित और दो अन्य गुटखा फैक्ट्री रोड नंबर पांच से अनंतपुरा घर की ओर जा रहे थे।
रात करीब 9 बजे ऑटो मोबाइल जोन से वह निकल रहे थे। इसी दौरान वहाँ पर बाइक पर दो लड़के आए। ब*दमाशों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने सबसे पहले गोविंद को पकड़ा और उसकी जेब से रूपए निकालने लगे। गोविंद ने युवक को पकड़ा तो उसने चा*कू निकालकर ह*मला कर दिया। गोविंद के साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन ब*दमाशों ने उन पर भी ह*मला बोल दिया और डेढ़ लाख रूपए निकालकर वहाँ से फ*रार हो गए।

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फिरोज, ऋषि धुलिया उर्फ शक्ति को हि*रासत में लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने रोहित उर्फ गोलू, लखन सुमन, अजरुद्दीन उर्फ अज्जू और अर्जुन वाल्मिकी को गिर*फ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल में की गई बाइक भी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 74 हजार रूपए भी बरामद किए है।
लूट के रुपयों से पार्टी की और मंदिर में किया हवन:
पुलिस की पूछताछ के अनुसार वारदात के बाद लखन उर्फ लाखा और रोहित प्लसर से और अजरुद्दीन उर्फ अज्जू, ऋषी एवं अर्जुन स्पलेण्डर मोटर साइकिल से अलग-अलग मार्ग से कैथून रोड रायपुरा पुलिया के पास पहुंचें। जहां पर लू*ट की राशि का बंटवारा किया गया। इसके बाद ऋषी और अर्जुन वापस कोटा आ गए।
लखन, रोहित और अज्जू तीनों कैथून चले गये, जहां पर एक रात रुकने के बाद इन्द्रगढ पहुंचे। यहाँ पर रोहित, लखन व अज्जू ने पार्टी की। इसके बाद मन्दिर में हवन व पूजा की गई ताकि लू*ट की वारदात में वह गिर*फ्तार न हो। इसके बाद तीनों आरोपी भीलवाड़ा पहुंचे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया