जयपुर: जयपुर में एक युवक का कि*डनैप कर 15 लाख रुपए की फि*रौती मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिना नंबर की कार से आए नका*बपोश बद*माश युवक को जबरन उठा ले गए। वि*रोध करने पर ला*ठी-डं*डों से मा*रपीट कर धम*की देकर फ*रार हो गए। खोह नागोरियान पुलिस थाने में पीड़ित ने कार सवार कि*डनैपर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ (खोह नागोरियान) ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि खोह नागोरियान के लूनियावास निवासी कैलाश मीना (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार देर शाम करीब 6 बजे वह लूनियावास से जा रहा था। इस दौरान बिना नंबर की सफेद कलर की स्विफ्ट कार आगे आकर रुकी। कार से उतरे लड़कों ने जबरन उसको पकड़ लिया। कार में जबरन पटककर उसे उठा ले गए। मुंह पर कपड़ा बांध रखे चारों लड़कों ने जमकर मा*रपीट की। ला*ठी-डं*डे व कु*ल्हाड़ी से लैंस बद*माश उसे सुनसान जगह ले गए।
कि*डनैप कर ले जाकर न*काबपोश ब*दमाशों ने 15 लाख रुपए की फि*रौती मांगी। विरोध करने पर ला*ठी-डं*डों से उसके साथ मा*रपीट की। जा*न से मा*रने की ध*मकी देकर बद*माश उसे छोड़कर फ*रार हो गए। खोह नागोरियान थाने पहुंचकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
