Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जोन डायरेक्टर ने किया मनरेगा कार्य का निरीक्षण

उपखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत बौंली के तहत संचालित मनरेगा कार्यों का मंगलवार को जोन डायरेक्टर राकेश राजौरा ने आकस्मिक निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली व संबंधित अधिकारी कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । ग्राम विकास अधिकारी राजाराम बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन डायरेक्टर ने गौशाला के समीप स्थित चरागाह सार्वजनिक तलाई में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया तथा श्रमिकों से कार्य के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 16 दिसंबर से पूरा काम पूरा दाम योजना के तहत मनरेगा में विशेष अभियान शुरू किया गया है।

Zone director inspected MNREGA work in bonli

जिसके तहत अब श्रमिक को कार्यस्थल पर अपना पूरा काम करने पर उसे पूरा दाम मिल पाएगा। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत बौंली द्वारा सार्वजनिक तलाई में मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है जिसकी जोन डायरेक्टर द्वारा बारीकी से जांच की गई। साथ ही बताया गया कि इस योजना के तहत अब श्रमिक को पूरे दिवस सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक कार्यस्थल पर बैठे रहने की जरूरत नहीं होगी। पूरा काम पूरा दाम योजना के तहत श्रमिक कार्य स्थल पर उसके आवंटित कार्य को 9:00 से 5:00 के बीच वाले समय में कभी भी पूरा करके मेट को नाप चौक करा कार्यस्थल से घर जा सकेगा। इस योजना में जहां श्रमिकों को अपने काम का पूरा दाम मिलेगा वहीं मनरेगा कार्य पर फालतू बैठे रहने वाले श्रमिकों को भी मौके पर काम करना पड़ेगा जो काम करेगा वह दाम प्राप्त करेगा। इससे कार्य स्थल पर काम भी नजर आएगा। जोन डायरेक्टर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता सही मिलने पर उन्होंने सराहना की। साथ ही संबंधित कार्मिकों को इस योजना का पूरा प्रचार-प्रसार कर श्रमिकों को जागरूक करने के दिशा निर्देश भी दिए। जोन डायरेक्टर के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता हरिसिंह, विकास अधिकारी महेश चंद मीणा व सहायक अभियंता हेमराज मीणा साथ थे। उन्होंने पंचायत समिति में बने गार्डन का भी अवलोकन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !