जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा मोईनी फाउण्डेशन के तत्वाधान में चल रहे प्रोजेक्ट उत्कर्ष में कक्षा 10 के 6 सितम्बर से शुरू हो चुके ऑनलाइन /ऑफलाइन बैंच मार्क टेस्ट रिपोर्ट का अवलोकन किया।
प्रोजेक्ट उत्कर्ष के जिला समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के 88 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 के ऑनलाइन व ऑफलाइनटेस्ट 6 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं जो कि 9 सितम्बर तक चलेंगे। इसकी आॅनलाइन माॅनिटरिंग जिला कलेक्टर कार्यालय एवं शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। इस सन्दर्भ में आज जिला कलेक्टर ने अपने कार्यालय से लैपटाॅप पर टेस्ट करवाने वाले सभी 88 विद्यालयों की रिपोर्ट देखी।
प्रोजेक्ट के सहायक प्रबंधक सुनील शर्मा एवं रमसा कार्यक्रम अधिकारी रघुवर दयाल मथुरिया द्वारा उन्हें विद्यालयवार टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया गया कि 88 विद्यालयों में से 70 से अधिक विद्यालयों के लगभग 2 हजार 300 से अधिक विद्यार्थी आॅनलाइन व आॅफलाइन टेस्ट कम्प्यूटर पर दे चुके हैं। इस पर कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कई विद्यालयों की टेस्ट में भागीदारी की प्रशंसा करते हए कहा कि यह ऑनलाइन /ऑफलाइन टेस्ट ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक नवीन अनुभव होगा तथा टेस्ट के माध्यम से वहां के संस्थाप्रधान एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने में सहायता मिल सकेगी। उन्होंने टेस्ट में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी विद्यालयों की प्रशंसा की तो कुछ विद्यालयों द्वारा टेस्ट में कम भागीदारी दिखाने पर चिंता जाहिर की तो उन्हें बताया गया कि कई विद्यालयों द्वारा टेस्ट करवा दिया गया है किन्तु इंटरनेट की समस्या के चलते वे रिपोर्ट नहीं भेज पा रहे हैं।
प्रोजेक्ट प्रबंधक भूपेन्द्र शर्मा के अनुसार जिला कलेक्टर ने 9 सितम्बर तक 88 विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को टेस्ट करवाने का लक्ष्य दिया है। टेस्ट की समाप्ति पर एक विद्यालयवार रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी जायेगी।
Check Also
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी
सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया