Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दर्दनाक बनास बस हादसे पर संवेदना जताते हुए की दुआ

शनिवार सुबह बनास नदी में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जमाअत ए इस्लामी हिन्द के ज़िला अध्यक्ष मुहम्मद आज़म ख़ान ने शहर सवाई माधोपुर में जमाअत की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की वह इस दुखान्तिका में मारे गए लोगों के परिजनों को इस सदमे को सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।

Banas Accident Prayer Malarna Dunger Sawai Madhopur Jamaat e islami Hind

 

उन्होंने घायलों के जल्द ही स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सरकार से मांग की कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा घायलों को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही आसपास के गांव वालों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव वालों ने तत्परता दिखाते हुए निःस्वार्थ भाव से घायलों और मृतकों को नदी से निकालने में प्रशासन की मदद की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि एक नाबालिग़ को बस चलाने की अनुमति किसने दी और यह भी जांच की जानी चाहिए कि इन इलाक़ों में चलने वाली बसें नियमों का पालन करते हुए चलती हैं या नहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !