जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा मंगलवार को 5 अनाथ भाई बहनों के लिए उनके पालनहार बनकर पहुंचे। कलेक्टर ने इन अनाथ बच्चों में से 3 का नाम पालनहार में जोड़ने, परिवार को बीपीएल में शामिल करने, खाद्य सुरक्षा का लाभ देने तथा इनमें सबसे बड़े भाई को मनरेगा के तहत जाॅब दिलाने के निर्देश दिए।
चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताओं तथा मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को लहसोड़ा के इस परिवार की जानकारी मिली थी। इन पांचों बच्चों के माता पिता का 3 साल पहले निधन हो चुका है। जिन हाथों में खिलौने और किताबें हानी चाहिए थी वक्त ने उन नन्हें हाथों में तगारी और फावड़ा थमा दिया। माता पिता के निधन के बाद सारी जिम्मेदारी बड़े भाई हुकमचन्द पर आ पड़ी जो किसी तरह मजदूरी करके इन बच्चों का पेट पाल रहा है। इस विपदा ने बारहवीें में पढ़ने वाले राकेश की पढ़ाई छुड़ा दी और वह भी बड़े भाई के साथ मजदूरी करने लगा। इनकी बहन रीना जो 5 भाई बहनों में तीसरे नम्बर की है। वह जैसे तेसे इनके लिए रूखा सूखा खाना तैयार करती है। मनमोहन और मुरली सबसे छोटे है जिनमें मुरली दिव्यांग है। कलेक्टर ने इन तीनों छोटे बच्चों को मर्सी रिहेबिटेशन सोसायटी द्वारा संचालित आश्रय गृह में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए हैं। बारहवीं पास करके पढ़ाई छोड़ चुके रमेश की आगे की पढ़ाई के लिये काॅलेज में एडमिशन करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये हैं। जिला कलेक्टर ने कहा है। कि प्रशासन द्वारा इस परिवार की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी इस परिवार की मदद करने की अपील की है। परिवार का विद्युत कनेक्शन भी बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया था। जिसे चालू करवाने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित को दिए हैं।
Check Also
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी
सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया