जबलपुर से अजमेर की ओर जाने वाली दयोदय एक्सप्रेस गाड़ी में आज से गणेश मेले को लेकर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया है। रेलवे प्रशासन ने सवाई माधोपुर में लगने वाले गणेश चतुर्थी मेले को लेकर यह निर्णय लिया है। दयोदय एक्सप्रेस गाड़ी कोटा से सवाई माधोपुर एवं जयपुर होते हुए अजमेर तक जाती है। वहीं रेलवे विभाग की ओर से गणेश मेले को लेकर सवाई माधोपुर से जयपुर के बीच के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। सवाई माधोपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त तक चलगी। इस स्पेशल ट्रेन में 10 सामान्य कोच और 2 एसएलआर सहित कुल 12 कोच हैं। यह स्पेशल ट्रेन जयपुर से चलकर दुर्गापुरा, सांगानेर, चाकसू, निवाई, ईसरदा, चौथ का बरवाड़ा तथा सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशनों पर रूकेगी। स्पेशल ट्रेन के चलने से गणेश मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को इसका काफी फायदा मिलेगा।
Check Also
ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …
गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया