सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया के स्थापना दिवस के मौके पर अंसारी मोहल्ले में झण्डा रोहण कर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीपीआई के जिला सचिव शहाबुद्दीन अहमद राईन ने उपस्थित लोगों को रोजे रखने की अहमियत बताई और रमजान के महीने को मगफिरत का महीना बताया। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में रोजे रखकर एवं नमाज पढ कर अपने गुनाहों की माफी मांगे। एसडीपीआई के जिला उपाध्यक्ष मास्टर मजीद ने बताया कि एसडीपीआई की स्थापना 21 जून 2009 को हुई और आज इसे 8 साल पूरे हो चुके हैं। जिसके उपलक्ष्य में यह प्रोग्राम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एसडीपीआई के कार्यकर्ता, अब्दुल शाहीन खान, इरशाद अंसारी, मास्टर मजीद, हाफिज हिदायत, शाहिद खान, सलमान नद्दाफी, मोहसिन रंगरेज, आमिर नद्दाफी आदि लोगों ने बड चढ कर रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। अन्त मे सभी लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तार कर नमाज अदा की।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया