जिला मुख्यालय पर प्रत्येक माह के द्वितीय गुरूवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए 29 प्रकरणों में से कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा तथा उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया