नगर परिषद राजस्व द्वारा मुख्य बाजार बजरिया सवाई माधोपुर में चीजनदास सन्तुमल, अमन किराना जनरल स्टोर, कमल मेडिकल स्टोर, राज बुक कंपनी, गोयल पुस्तक भंडार, बज ब्रदर्स को बकाया नगरीय विकास कर जमा कराने के संबंध में मौके पर जाकर सूचित किया गया।

उक्त दुकानों पर नगरीय विकास कर मूल राशि एवं शास्ति सहित 7,73,041 रुपए बकाया है। राजस्व शाखा द्वारा दुकानदारों को राज्य सरकार द्वारा बकाया नगरीय विकास कर की शास्ति में 100 प्रतिशत छूट के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त नगरीय विकास कर हेतु चीजनदास सन्तुमल एम.पी. कॉलोनी का सर्वे किया गया। उक्त कार्य में राजस्व अधिकारी पवन कुमार मथुरिया कनिष्ठ अभियंता, मनोज मीणा सीमा मीणा, राजस्व निरीक्षक ज्योति सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक एवं कनिष्ठ लिपिक आशीष जैन उपस्थित मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया