न्याय आपके द्वार तथा पट्टा वितरण शिविरों में अपेक्षा से कम कार्य होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को गंभीर होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार न्याय आपके द्वार शिविरों में समय पर नहीं पहुंचे वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी पेंडिंग पत्रावलियों को निपटाकर उनका निस्तारण करें तथा आम जनता को पट्टे जारी करें। साथ ही कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान अभी तक मात्र 213 नकल जारी की गई है वहीं दूसरी ओर पूरे राजस्थान में अब तक 43 हजार राजस्व नकले इस अभियान के दौरान जारी की जा चुकी है। इसी तरह अब तक हुए कैम्पों में मात्र 207 प्रकरण निस्तारित किए गए हैं जो प्रति कैम्प 6 की औसत से भी कम है। सीमाज्ञान एवं अतिक्रमण हटाने के मामले में जिला 31वें पायदान पर है। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे न्याय आपके द्वार शिविर की भावना को ध्यान में रखकर आम आदमी को राहत प्रदान करने के लिए पूर्ण ईमानदारी से कार्य करें।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया