जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन को बढावा देने के लिए मिशन परिवार विकास चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब सास बहू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। सवाई माधोपुर में प्रजनन दर उच्च है। जिसे कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सास बहू अब परिवार नियोजन की चर्चा अपने घर नहीं बल्कि बाहर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के साथ करेंगी। सम्मेलन में सास एवं बहू के बीच प्रजनन एवं परिवार नियोजन के संबंध में अनुभव को साझा किया जाएगा। छोटे परिवार के फायदे बताएं जाएंगे व परिवार को सीमित रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इनके आयोजन 30 सितंबर तक किए जाएंगे। यह सम्मेलन प्रत्येक गांव में एक बार आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन गांव के आंगवनाडी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, अटल सेवा केंद्र या सार्वजनिक भवन पर आयोजित किया जाएगा।
सास बहू सम्मेलन के माध्यम से गांव की महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। सास बहुओं के बीच संवाद करके उनके बीच के मतभेदों को दूर करके परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।- डाॅ. टी.आर.मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया