जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों को 15 अगस्त से पहले निपटाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सीएम हैल्पलाईन शुरू होने से पहले सम्पर्क पोर्टल पर पेन्डेन्सी शून्य होनी चाहिए। जिला कलेक्टर गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय जनुसनवाई के दौरान अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। जनसुनवाई में रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, पंचायत सहायक नियुक्ति में सही प्रक्रिया नहीं अपनाने, गिरवी रखी जमीन को छुड़वाने, पटवारी द्वारा नामांतरण नहीं खोले जाने जैसे मामले कलेक्टर के सामने आए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का तुरन्त निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, अतिरिक्त कलेक्टर महेन्द्र कुमार लोढ़ा, एसीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया