करीब एक सप्ताह पूर्व अजमेर से गायब 8 वर्षीय बालक प्रकाश उर्फ नानू अपने परिजनों के पास पहुंच गया। प्रकाश को देखते ही मां की आंखों में ममता के आंसू आ गए।
संस्था सचिव अरविन्दसिंह चौहान ने बताया कि 26 अगस्त को प्रकाश अपने घर से अनजाने में निकल गया और अजमेर स्टेशन से गाडी में बैठकर सवाई माधोपुर आ गया था। आरपीएफ पुलिस ने बालक के मिलने की सूचना पर चाइल्ड लाइन की स्टाफ अनीता कुमावत एवं उमा पाराशर ने बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था, जहां से बालक को मर्सी रिहैबिलीटेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आश्रय गृह में अस्थाई तौर पर प्रवेश दिया गया। बालक डाउन सिंड्रोम होने की वजह से अपने परिजनों के बारे में नहीं बता पा रहा था। संस्था के स्टाफ ने बालक के परिजनों की तलाश शुरु कर दी। इस कार्य में लोस्ट एण्ड फाउन्ड ग्रुप एवं एडमिन राहुल शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। जिनके सहयोग से बालक के परिजनों का पता लग पाया। बालक के पिता सागर सोमानी एवं मां भारती सोमानी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश सोनी के आदेश से बालक को आज सही सलामत उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर बालक के परिजनों ने संस्था एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया