राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में 62वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग की फुटबाॅल, वाॅलीबाल, जूडो, कुश्ती एवं जिमनास्टिक प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अथिति सवाई माधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद साधना सिंह उपस्थित रही।
समापन अवसर प्रधानाचार्य एवं संयोजक नीरज कुमार भास्कर ने प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में जानकारी दी तथा आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार सिंह ने प्रतियोगिता आयोजन का प्रतिवेदन पढकर सुनाया। मुख्य अतिथि प्रधान सूरजमल ने कहा कि प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाडी एवं टीमें जीत का दंभ नहीं रखते हुए अपने खेल को निरंतर जारी रखे तथा हारने वाली टीम हार से निराश नहीं होकर दुबारा प्रयास करते हुए सफलता की ओर आगे बढें। कार्यक्रम में विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय पर्यवेक्षक कालूराम एवं विनोद कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता का समापन ध्वजावतरण के साथ हुआ।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया