भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा शहर सवाई माधोपुर द्वारा 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आगाज सोमवार को राजकीय बालिका सी.सेकेंडरी स्कूल से कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में एक जन जागरण रैली निकाल कर किया गया था। उसी के तहत आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमली खुर्द में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. आरती रानी भदोरिया ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जीवन में मां का कोई विकल्प नहीं है। मां ही सारे दुःख दर्द भूलकर बच्चों की परवरिश करती हैं। साथ ही भदोरिया ने गांव के लोगो, महिलाओं को बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया यदि हमारी मातृ शक्ति एवं गांव की बेटियां शिक्षित होंगी तो गांव की उन्नति के साथ-साथ देश की भी उन्नति होगी। आज बेटियां सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में अपनी भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम प्रभारी श्याम सिहंल ने अपने संबोधन में कहा जो लोग कन्याओं को गर्भ में ही मार देते हैं उनकी निन्दा करनी चाहिए एवं बेटी बचाओ सबको पढ़ाओ का संदेश दिया। अन्त में शाखा अध्य्क्ष राम अवतार गौतम ने सभी गांव वालों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनीष मंत्री, राजेश छाण, सुनिता सिहंल, माया गौतम, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र मंगल, निर्मल जान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Check Also
अप*हरण कर 10 लाख की फि*रौती मांगने का आरोपी गिर*फ्तार
अप*हरण कर 10 लाख की फि*रौती मांगने का आरोपी गिर*फ्तार सवाई …
भारत विकास परिषद ने निकाली कन्या भ्रूण ह*त्या पर विशाल रैली
सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत आज विशाल कन्या …
बालिकाओं को आत्मरक्षा व महिला सुरक्षा की दी जानकारी
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा आज महिला जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण महिला विद्यापीठ …
अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर थाना पुलिस …
सवाई माधोपुर निवासी डॉ. मीणा लगातार तीसरी बार विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल
सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के बॉटनी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेश बारवाल …