अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा 15 सूत्री मांग पत्र को लेकर राज्य सरकार के विरूद्ध चलाए जा रहे आन्दोलन में 15 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आन्दोलन में महासंघ के प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे।
महासंघ के जिलाध्यक्ष लड्डूलाल लोधा एवं जिला मंत्री पंचम भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल भरो आन्दोलन में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में भँवर रणजीत सिंह प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान पटवार संघ, बृज मोहन शर्मा प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज एसोशिएशन, महेन्द्र तिवाड़ी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान आयुर्वेद परिचारक संघ एवं विजय शर्मा प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोधा ने सभी सम्बद्ध संगठनों से अपने-अपने बैनर सहित अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की है।
Check Also
सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में
सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …
इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …
10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …
सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …
पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें
नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया