भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा शहर सवाई माधोपुर द्वारा 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आगाज सोमवार को राजकीय बालिका सी.सेकेंडरी स्कूल से कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में एक जन जागरण रैली निकाल कर किया गया था। उसी के तहत आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमली खुर्द में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. आरती रानी भदोरिया ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जीवन में मां का कोई विकल्प नहीं है। मां ही सारे दुःख दर्द भूलकर बच्चों की परवरिश करती हैं। साथ ही भदोरिया ने गांव के लोगो, महिलाओं को बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया यदि हमारी मातृ शक्ति एवं गांव की बेटियां शिक्षित होंगी तो गांव की उन्नति के साथ-साथ देश की भी उन्नति होगी। आज बेटियां सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में अपनी भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम प्रभारी श्याम सिहंल ने अपने संबोधन में कहा जो लोग कन्याओं को गर्भ में ही मार देते हैं उनकी निन्दा करनी चाहिए एवं बेटी बचाओ सबको पढ़ाओ का संदेश दिया। अन्त में शाखा अध्य्क्ष राम अवतार गौतम ने सभी गांव वालों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनीष मंत्री, राजेश छाण, सुनिता सिहंल, माया गौतम, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र मंगल, निर्मल जान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया