अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों को निर्देश दिए कि वे जिले में टीकाकरण तथा परिवार के कल्याण के निर्धारित लक्ष्यों को तत्परता से पूर्ण करें।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राजश्री योजना की प्रथम और द्वितीय किश्त तथा शुभलक्ष्मी योजना की द्वितीय किश्त का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। जिले में बड़ी संख्या में लंबित निःशक्तजनों के प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डार, मलारना डूंगर और चौथ का बरवाड़ा की प्रगति बहुत कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे सुधारने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
