आमजन की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत रवांजना चौड में आयोजित शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर भगवतसिंह देवल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को आम रास्तों सहित सिवायचक एवं गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए भी प्रेरित किया। शिविर के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित करीब एक दर्जन प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया