
पर्युषण पर्व के तहत सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा उत्तम सौच धर्म जैन धर्म के 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जिनालयों में मोक्ष के प्रतीक स्वरूप निर्वाण लड्डू बहुत ही उत्साह के साथ चढ़ाया गया। साथ ही इस दौरान अनेक धार्मिक मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
इस अवसर पर मंत्रोच्चार से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक कर विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके उपरांत इन्द्र- इन्द्राणियों द्वारा नित्य-नियम पूजन के साथ अपनी निर्मल विनम्र भक्ति समर्पित करते हुए अष्ट द्रव्यों से विशेष रूप से उत्तम सौच धर्म दशलक्षण मण्डल विधान की संगीतमयी पूजन कर मंडल पर 18 अर्घ्य समर्पित किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया