Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक करेंगे वार्षिक निरीक्षण

पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबन्धक गिरीश पिल्लई गुरूवार को मथुरा-गंगापुर सिटी रेलखण्ड का वार्षिक निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण यात्री सुविधाओं के कार्य जो सम्पादित किए गए हैं उसका जायजा लेंगे।

General Manager of West Central Railway will conduct annual inspection Indian rail Train Sawai Madhour Gangapur City mathura Rajasthan

नई यात्री सुविधाओं का भी शुभारम्भ किया जाएगा। इसके अलावा इस सघन वार्षिक निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक जाजनपट्टी, भरतपुर, हिण्ड़ौन सिटी, श्रीमहाबीरजी, गंगापुर सिटी सहित कई स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे।
साथ ही पैनल इण्टरलाॅकिंग, रिले रूम, गार्ड ड्राईवर लाॅबी, रेलवे काॅलोनियों, हैल्थ यूनिट्स सहित पूरे रेलखण्ड में महत्वपूर्ण रेलवे पुलों, लेवल क्राॅसिंग गेट्स कर्व, टर्न आउट, रेलवे ट्रेक, गैंग यूनिटस आदि का निरीक्षण करेंगे। कई स्थानों पर आॅनलाईन ड्यूटी तकनीकी रेलकर्मियों के संरक्षा ज्ञान को भी जाचेंगे।
इस अवसर पर पिल्लई के साथ पश्चिम मध्य रेल के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक, प्रमुख यांत्रिकी इंजीनियर, प्रमुख भण्डार नियंत्रक, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेषक, प्रमुख सुरक्षा अधिकारी, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, मण्डल रेल प्रबन्धक यू.सी.जोशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक यशवन्त कुमार चौधरी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय) मनीष गुप्ता सहित कोटा मण्डल के समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !