पुलिस लाइन मैदान में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। आने वाले मेहमानों के लिए पांडाल बनाया जा चुका है, वहीं बैठने के लिए कुर्सियां टेंट की व्यवस्था की जा रही है।
इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त तैयारियों का जायजा लेते हुए नजर आए एवं जहां भी कमी पाई उन्हें सही करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर कई सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के बालक-बालिकाएं विभिन्न कार्यक्रम जेसे पीटी, नृत्य, नाटकिय कला, परेड सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे साथ ही कई विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
