राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित किए जा रहे एनएसएस कैंप में आज PCPNDT सेल द्वारा “बेटियां अनमोल है” विषय पर व्याख्यान दिया।
व्याख्यान के दौरान जिला समन्वयक (PCPNDT) आशीष गौतम ने छात्राओं को सवाई माधोपुर जिले में गिरते हुए लिंगानुपात, डिकॉय ऑपेरशन, बेटियों के लिए राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गौतम ने मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख रूपये के इनाम के बारे में जानकारी दी।
शिविर में राजेश शर्मा, विजय सिंह मावई सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
