भारत सरकार के शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय कुमार द्वारा नगर परिषद कार्यालय में सभापति विमला शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारत सरकार के दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रगति पर चर्चा की गई।
संयुक्त सचिव द्वारा लॉन लेने वाले प्रत्येक अभ्यार्थी का बैंक रिकॉर्ड संधारित करने के बारे में बताया गया। योजना के कौशल प्रशिक्षण घटक के तहत जिले में चल रहे प्रशिक्षण सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर, सॉफ्ट टॉयज सहित कई कॉर्सेज की जानकारी दी गई।
बैठक में उपस्थित जिला परियोजना अधिकारी एच.आर. मीणा द्वारा लघु उद्योग कॉर्स जैसे अचार, पापड़, मूंगेड़ी, मुरब्बा आदि कोर्साे को शुरू करने का सुझाव दिया गया। इस पर संयुक्त सचिव एवं स्टेट मैनेजरों ने भी आपसी सहमती जताई तथा प्रस्ताव बनाकर उसकी अनुमति राज्य स्तर पर लेने के लिए कहा। सभापति द्वारा स्ट्रीट वेन्डर के जल्द से जल्द कार्ड वितरित करने व सरकार की ओर से चलने वाली लाभकारी योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जयपुर से आए स्टेट मैनेजर अष्विनी कुमार, अहमद तहरीन, संजय जोशी एवं एनयूएलएम स्टाफ, पंकज वर्मा, रामेन्द्र शर्मा, प्रियंका पाठक, अनिता कंवर दिनेश माली, अशोक कुमार आदि ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया