मातृ शक्ति सवाई माधोपुर की सदस्य कोशल्या कुमावत की ओर से गरीब महिलाओं को सीमेंट फैक्ट्री स्थित दुर्गामंदिर परिसर में साड़ियां वितरित की गई।
इस मौके पर मातृ शक्ति संगठन की सदस्य दीपिका सिंह चौहान ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम समय-समय पर संगठन की ओर से गरीबों का ध्यान रखते हुए उन्हें कपड़े, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य जरूरी सामान मुहिया करवाते हैं। उसी के तहत आज आप लोगों को साड़िया वितरित की जा रही है ताकि आप भी अच्छे कपड़े पहने और अच्छी तरह रहें। साथ ही उन्होंने गरीब बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी देते बताया कि बस्ती में कोई भी बीमार व्यक्ति या महिला हो तो उसकी जानकारी हमे दें, हम उसे निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था दिलाने में भरपूर सहयोग करेंगे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की पुत्रियां ज्योत्सना और एश्वर्या सहित मातृ शक्ति की सदस्य अनिता गुप्ता, आर्या, लक्ष्य, दीपिका कुमावत सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
