मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भाड़ौती-मथुरा मेगा हाईवे स्थित मोरेल पुलिया पर ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 2 लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मलारना डूंगर सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रक और पिकअप की भिडंत इतनी तेज थी कि ट्रक की टक्कर के बाद पिकअप मोरेल पुलिया की रेलिंग तोड़ कर नदी में कूद गई। नदी की गहराई कम होने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना के बाद मेगा हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची बाटोदा और मलारना डूंगर थाना पुलिस ने यातायात को बड़ी मुश्किल से सुचारु करवाया।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया