Sunday , 8 March 2026
Breaking News

समस्या का समाधान अब और आसान

सीएम हैल्प लाईन 181 का अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
राजस्थान सरकार ने आम नागरिकों की समस्या समाधान की प्रक्रिया को अब और आसान कर दिया है। आम नागरिक सीएम हैल्प लाईन 181 पर फोन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते है। सरकारी दस्तावेज बनवाने मे देरी, सड़क, बिजली, पानी जैसी सरकारी कामकाज से जुड़ी समस्या को इस नम्बर के माध्यम से आम नागरिक सीधा सरकार को बताकर समस्या का समाधान करवा सकते हैं। नागरिक अटल सेवा केन्द्र पर उपलब्ध फोन से भी 181 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सीएम हैल्प लाईन के प्रयोग एवं इस पर दर्ज समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों का कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को दर्ज समस्या के समाधान उसे अग्रेक्षित करने तथा उसे रद्द करने के बारे में जानकारी दी गई।
यदि कोई नागरिक सीएम हैल्प लाईन पर अपनी समस्या दर्ज कराता है। तो वह फिल्टर होकर सीधे संबंधित अधिकारी के अकाउन्ट में चली जाती है। इस समस्या का समाधान संबंधित अधिकारी को निश्चित अवधि में निर्धारित समय तक करना होता है। यदि निर्धारित समय पर समस्या का समाधान नही किया जाता है। तो वह समस्या अगले स्तर पर स्वतः अग्रेषित हो जाती है। जिस अधिकारी के अकाउन्ट से समस्या स्वयतः अग्रेषित हुई है। उसे यह कारण बताना होगा कि उसने निर्धारित अवधि में समस्या का समाधान क्यों नहीं किया है। जिन समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा उनका सत्यापन 181 हैल्प लाईन के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर महेन्द्र कुमार लोढ़ा, सीईओ जिला परिषद आशीष गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !