Sunday , 8 March 2026
Breaking News

समाज द्वारा बनाए नियमों में पक्ष-विपक्ष की भूमिका ना बनाएं-उमर दराज

खलीफा समाज सुधार समिति की ओर से आदर्श नगर स्थित भोपाल नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खलीफा समाज के अध्यक्ष उमर दराज ने समाज के सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराईयों को तब ही दूर किया जा सकता है जब तक बुराई करने वाले के खिलाफ दबाव नहीं डाला जाएगा।

Meeting organized khlifa society committee occasion addressing youth children higher ducation marriage ceremoney helping message inspiration motivation

जब तक समाज या फिर रिश्तेदार दबाव नहीं डालेंगे तब तक बुराई जारी रहेगी। इस लिए समाज में फैली बुराईयों को रोकने तथा समाज द्वारा बनाए नियमों को तोड़ने वाले के खिलाफ दबाव बनाना जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज द्वारा बनाए नियमों को तोड़ने वाले के साथ पक्ष-विपक्ष की भूमिका ना बनाई जाए। अगर ऐसे ही पक्ष-विपक्ष की भूमिका बनती रही तो समाज में फैली बुराईयों एवं कुरूतियों को दूर नहीं किया जा सकता। वहीं बैठक में इस मौके पर समाज के युवाओं और बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने, शादी-समारोह में की जा रही फिजूल खर्ची को रोकने, समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने सहित अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उनको हल करने की बात कही गई।
इस अवसर पर पिछले दिनों बनास नदी में हुए दर्दनाक बस हादसे के समय में दुब्बी बनास निवासी खलीफा समाज के युवा रियाज खलीफा को 21 रूपए नकदी प्रोत्साहन के रूप में देते हुए साफा पहनाकर सम्मान किया।
वहीं इस मौके पर खलीफा नौजवान सोसायटी के अध्यक्ष मुहम्मद शरीफ ने समाज के सभी लोगों के सामने सोसायटी द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !