सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया कि ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही जन जागृति रैली एक फरवरी को सवाई माधोपुर पहुंचेगी। यह कारवां रैली खेरदा स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प से भारी संख्या में दोपहिया एवं चैपहिया वाहनों के माध्यम से शुरू होकर प्रेम मन्दिर सिनेमा के सामने से गुजरेगी, बरवाड़ा बस स्टैण्ड एवं महावीर पार्क होते हुए बजरिया ट्रक युनियन से गुजरकर बजरिया जामा मस्जिद एवं पुराना शहर एवं छान- जैतपुर की ओर रवाना होगी साथ ही रात 8ः30 बजे पुराना शहर स्थित दरसगाह स्कूल में प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।
जिसमें आमजन को सरकार के 4 साल की नाकामयाबियों के बारे में बताया जाएगा।
2 फरवरी को यह कारवां रैली प्रातः 8ः30 बजे सवाई माधोपुर से रवाना होकर करमोदा, सूरवाल, खिरनी, बौंली, गोगोर, सेलू, दोबड़ा, माखौली, कानसीर, दुब्बी, धनौली, सहित अन्य गांवों का दौरा करेगा।
जिला महासचिव शहाबुद्दीन अहमद राईन ने बताया कि यह कारवां रैली गत 26 जनवरी को अजमेर से प्रारम्भ हआ था जो 26 फरवरी तक पूरे राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं विधानसभाओं में जाकर जन जागृति एवं युवाओं में बेरोजगारी एवं सरकार के लिए असन्तोष सरकार के वादों पर खरा नहीं उतरने, चार साल पूरे होने पर भी विकास नहीं होने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भगवा आतंकी ब्रिगेड के बढ़ते आतंक के खिलाफ, किसानों-मजदूरों की बदहाली और आमजन को हो रही परेशानियों सहित अन्य मुद्दों से आम जन को अवगत कराया जा रहा हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
