भारतीय सेना में भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। इन्हीं युवाओं को कल से फिर ये मौका मिलेगा। राजस्थान के अलवर, दौसा और सवाई माधोपुर जिले के युवाओं के लिए सेना भर्ती शुक्रवार से अलवर में शुरू होगी।
अलवर शहर के इंद्रा गांधी स्टेडियम में शुरू होने वाली इस भर्ती के लिए सभी तैयारियां गुरुवार तक पूरी कर ली गई हैं। यह आर्मी भर्ती रैली 14 जनवरी तक चलेगी। इस रैली में सेना के चार श्रेणी के विभिन्न पदों पर सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी।
जानकारी के अनुसार इस भर्ती रैली में सबसे अधिक अलवर जिले के 37 हजार 664 युवा भाग लेंगे। जबकि दौसा जिले के 7313 और सवाई माधोपुर जिले के 2778 युवा रैली में भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया में 1600 मीटर दौड़ प्रतिभागियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। अभ्यर्थियों के लिए ठहरने के लिए जगन्नाथ मेला ग्राउंड में टेंट लगा कर व्यवस्था की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
