सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर खेरदा स्थित पेट्रोल पंप के पास आज कार और बाइक की भिड़ंत में 2 छात्र गंभीर घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें आयुष पुत्र अजय सिंह नामक छात्र की गंभीर हालत होने की वजह से उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरे छात्र सम्यक जैन पुत्र मुकेश जैन निवासी शहर सवाई माधोपुर का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया