अवैध बजरी से भरा 1 ट्रेलर किया जब्त

दिनांक 06/08/2020 को पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेशानुसार गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के सुपरविजन में राकेश राजौरा वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर, के निर्देशन में पुलिस थाना मलारना डूंगर पुलिस, खनन विभाग एवं राजस्व विभाग ने अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व अभियान चलाकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 1 ट्रेलर बजरी से भरा हुआ भाडौती मोड से जब्त कर थाना परिसर मलारना डूंगर में खडा करवाया गया। अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व सतत कार्यवाही जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया