Thursday , 22 October 2026
Breaking News

एक साल में लगेंगे 100 मेगा जाॅब फेयर, बेरोजगारी की समस्या का होगा समाधान: चांदना

सवाई माधोपुर जाॅब फेयर में 1314 युवाओं को हुआ जाॅब ऑफर

 

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय पर दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा जॉब फेयर का आयोजन कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्यमंत्री अशोक चांदना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जाॅब फेयर में 4 हजार 539 बेरोजगारों युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 1314 युवाओं को मौके पर ही जाॅब ऑफर लेटर विभिन्न निजी कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किए गए। मेगा जॉब फेयर में राज्य मंत्री चांदना ने कहा कि भारत युवाओं का देश है जिसकी सबसे बड़ी चुनौती आज के समय में बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में पहली बार युवाओं की इस विकट समस्या का समाधान राजस्थान मेगा जाॅब फेयर के माध्यम से कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। वहीं 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां प्रक्रियाधीन है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक वर्ष में 100 मेगा जाॅब फेयर तहसील एवं जिला स्तर पर लगाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार इससे पहले छह मेगा जाॅब फेयर आयोजित कर चुकी है जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों द्वारा 24 हजार बेरोजगारों को नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर में आयोजित सातवें मेगा जाॅब फेयर में 1314 बेरोजगार युवाओं को विभिन्न निजी कम्पनियों द्वारा जाॅब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। उन्होंने युवाओं को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं मेहनत से अपना कार्य करने की सलाह दी ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी तरक्की मिले और नियोक्ता कम्पनी को भी लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

 

100 mega job fair will be held in one year, problem of unemployment will be solved- Ashok Chandna

 

इस दौरान राज्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं को मंच पर ही ससम्मान जाॅब ऑफर लेटर प्रदान किए। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने कहा कि राज्य सरकार का 100 मेगा जाॅब फेयर आयोजित कर प्रदेश के 4 लाख बेरोजगार युवाओं को निजी कम्पनियों के माध्यम से रोजगार देने का लक्ष्य है। इससे बेरोजगारों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर में आयोजित जाॅब फेयर में 37 निजी कम्पनियों द्वारा 84 जाॅब प्रोफाइल्स में 15 हजार 757 वेकेंसी थी जिसमें 12 हजार 236 पंजीकरण हुए। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की आयुक्त सुश्री रेणु जयपाल ने राज्य मंत्री अशोक चांदना, शासन सचिव पीसी किशन, जिला प्रमुख सुदामा मीना, नगर परिषद सभापति राजबाई सहित मेगा जाॅब फेयर में रोजगार लेकर आयी सभी निजी कम्पनियों के प्रतिनिधियों एवं बेरोजगार युवाओं का बड़ी संख्या में आकर इसका लाभ उठाने तथा सफलता पूर्वक मेला आयोजित किए जाने पर विभाग की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।

 

जाॅब फेयर में पदोन्नति संबंधित प्रकरण परीक्षण समिति के अध्यक्ष डाॅ. खेमराज चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए अच्छे इंटरव्यू के लिए आवश्यक टिप्स दिए और बेहतर करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के महाप्रबंधक खेमाराम यादव, रोजगार विभाग के निदेशक धर्मपाल मीणा, आईटीआई निदेशक एके आनन्द एवं रोजगार विभाग सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक राजकुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !