Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

101 युवाओं ने खुशी खुशी किया रक्तदान

नो मोर पेन ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में गत शनिवार को गांव पिथिसर जिला चूरू के अस्पताल पीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार इन्दलिया ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। एस एस ब्लड बैंक की टीम जयपुर के द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर संयोजक जितेंद्र ईन्दलिया ने बताया कि रक्तदान शिविर में दो महिलाएं सहित 72 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। दोनों महिलाओं ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान करके समाज को एक अलग संदेश दिया है। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। नो मोर पेन ग्रुप के सभी कोडिनेटर को प्रतिमा भेंट करके सम्मानित किया गया। शिविर संयोजक आशु ईन्दलिया ने सभी रक्तवीरों को रक्तदान के फायदे बताये।
101 youths happily donated blood
साथ ही बताया कि रक्त का दान करके दूसरों की जान बचाई जा सकती है सबसे बड़ा दान रक्तदान है जयपुर से आई एस एस ब्लड बैंक द्वारा रक्तवीरों को रक्तदान करवाया। शिविर नो मोर पेन ग्रुप के सदस्यों की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नो मोर पेन ग्रुप के सभी सदस्य और मेडिकल स्टाफ मौजूद था। कोर्डिनेटर मुकेश, धर्मेंद्र, सत्यप्रकाश, देवेंद्र जी, जोशी, जगशेर खान, अलीशेर खान, आसिफ खान, इदरीश खान, रामचंद्र समस्त युवा टीम पिथिसर नो मोर पेन ग्रुप कोर्डिनेटर प्रतिम सिंह चौहान आदि समस्त युवा टीम मौजूद थी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि तीन महीने के अंदर एक बार रक्तदान अवश्य करें रक्तदान करने से बीमारी नहीं होती है। नो मोर पेन ग्रुप की ओर से अगला विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 26 जून को बीकानेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथवाना में आयोजित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !