Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अक्षय तृतीया पर जिले में 11 बाल विवाह रुकवाए

सवाई माधोपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम के निर्देशन में अप्रैल माह के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत जिलेभर में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान, रैलियाँ एवं शिविर आयोजित किए गए। यह अभियान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशों के तहत संचालित किया गया।

 

 

11 child marriages were stopped in sawai madhopur on Akshaya Tritiya

 

 

अभियान के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में प्रस्तावित 11 बाल विवाहों को समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप कर रुकवाया गया, जिससे कई बच्चों को समय से पूर्व विवाह के दुष्परिणामों से बचाया जा सका। अभियान के माध्यम से आमजन को यह जानकारी दी गई कि बाल विवाह एक दं*डनीय अपरा*ध है तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत लड़कियों की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष तथा लड़कों की 21 वर्ष निर्धारित है।

 

 

 

बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधक है और यह उनके अधिकारों का उल्लंघन भी है। इस दौरान नागरिकों को यह भी समझाईश की गई कि नाबा*लिग बच्चों का विवाह न केवल उनके भविष्य को खतरे में डालता है, बल्कि उन्हें हिं*सा, शो*षण व यौ*न उत्पी*ड़न जैसी स्थितियों की ओर भी धकेल सकता है। विशेष रूप से लड़कियाँ बाल विवाह की सबसे अधिक पीड़ित होती हैं, जिन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है।

 

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की आशंका हो तो चाइल्डलाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर तत्काल सूचना दें। इसके अतिरिक्त, गत वर्ष हुए एक अ*वैध बाल विवाह की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, उप जिला कलेक्टर एवं पुलिस विभाग को सूचित कर एफआईआर दर्ज करवाई, जिससे समाज में यह संदेश गया कि बाल विवाह अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्राधिकरण का यह सतत प्रयास है कि सवाई माधोपुर जिला बाल विवाह मुक्त बने और सभी बच्चों को सुरक्षित व सम्मानजनक बचपन मिल सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !