उपखंड मुख्यालय बौंली के पठान मौहल्ले के एक रिहायशी मकान में 11 केवी विद्युत लाइन टूट कर गिर गई। हालांकि मकान मालिक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के फोन अटेंड नहीं किए गये।घटना के कई घंटो बाद जब विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो मोहल्ला वासियों ने उनको जमकर खरी खोटी सूनाई।
गौरतलब है कि मौहल्ले के कई मकानों के उपर से 11 केवी लाइन गुजर रही है। जो कई जगह से क्षतिग्रस्त भी है। किन्तु विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें बदला नहीं जा रहा है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यशैली के विरुद्ध रोष व्याप्त है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया