Thursday , 23 July 2026
Breaking News

कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर 11 दुकानें सीज

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जन अनुशासन पखवाड़े (कर्फ्यू) में गाइड लाइन की पालना को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाई जा रही है। लोगों को गाइडलाइन की पालना करने, इमरजेंसी की स्थिति के अलावा अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने तथा अनुमत गतिविधियों के अलावा बाजार एवं दुकानें बंद रखने के लिए पाबंद किया जा रहा है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा जिले में लगातार मॉनिटरिंग कर जन अनुशासन पखवाड़े के तहत नियमों की पालना सख्ती से करवाई जा रही है। नो मास्क-नो मूवमेंट के आदेश की पालना करवाने के साथ ही गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर चालान काटकर जुर्माना वसूलने एवं गैर अनुमत प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार को जिला मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, मानटाउन थानाधिकारी कुसुमलता मीणाा, भू-अभिलेख निरीक्षक मुकेश मीना, पटवारी सुरेश वर्मा, मौजीराम मीना, पुलिस विभाग के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए 11 दुकानों को 72 घंटे के लिए सीज किया। इसी प्रकार 6 लोगों के चालान काटकर 26 सौ रूपए का जुर्माना वसूला।

11 shops seized on violation of Corona Guide Line in Sawai madhopur

एसडीएम ने बताया कि प्रेममंदिर के पास रवि पेंट्स, खैरदा में जगदंबा होंडा केयर, चौधरी कटला में अग्रवाल कंप्यूटर्स, प्रेम ऑटो पार्ट्स, शिवम एंटरप्राइजेज, रिद्धि सिद्धी प्लाजा, एक पान की दुकान, फर्नीचर की दुकान, विनोद एंड कंपनी तथा एक कपड़े की दुकान के सीजर की कार्रवाई की गई। साथ ही गैर अनुमत गतिविधियों को नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार प्रीति मीणा की टीम ने भी बजरिया एवं शहर क्षेत्र में 20 लोगों के चालान काटकर 36 सौ रूपए का जुर्माना वसूला। पुलिस की टीम द्वारा सोशल डिस्टेसिंग की अवहेलना करने तथा गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर चालान काटने की कार्रवाई की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !