नो मोर पेन ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में मुकेश यादव सुनारी के जन्मदिन पर रणथंभौर ब्लड बैंक परिसर सवाई माधोपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि बसराम मीना, मुकेश सुनारी प्रेमराज, विकास नागर एवं सोनू प्रजापत आदि मौजूद रहे। सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया ने बताया कि 7 रक्तवीरों ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्तदान हुआ।

जिसके लिए रणथंभौर ब्लड बैंक सवाई माधोपुर की टीम उपस्थित रही। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को दीवार घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा की जन्मदिन के अवसर पर हमें ऐसे शुभ कार्य करते रहना चाहिए। जिससे न केवल हमें ही खुशी मिले बल्कि हम दूसरों को जीवनदान दे सके और उनके परिवार में खुशियां मिल सके। इस अवसर पर नो मोर पेन ग्रुप के सदस्य कीमत, कुलदीप, विजेंद्र, धर्मेंद्र, विनोद, लक्ष्मण, विष्णु सेन एवं पिन्टु सिंह गम्भीरा आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया