नगर परिषद की टीम के द्वारा शहर के ट्रक यूनियन, एम.पी. काॅलोनी, राजकीय चिकित्सालय, इद्रिरा रसोई आश्रय स्थल आदि शहर के अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री के अपील वाले पोस्टर तथा मास्क विहीन व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क वितरित किए गये तथा कंटेंटमेंट जोन एवं अलग अलग वार्डों में सेनेटाईज का कार्य भी किया गया।

इसके साथ ही टीम के द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है। गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले 13 व्यक्तियों पर 26 सौ रूपये का जुर्माना किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया