चौथ का बरवाड़ा-चोरू सड़क मार्ग पर 132 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिरा सड़क पर

चौथ का बरवाड़ा-चोरू सड़क मार्ग पर 132 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिरा सड़क पर, हालांकि तार टूटने के दौरान वाहन नहीं गुजरने से टला हादसा, करीब 2 घंटे से टूटकर सड़क पर पड़ा है 132 केवी विद्युत लाइन का तार, बिजली निगम के स्थानीय अभियंताओं को घटना से नहीं है कोई वास्ता, बिजली निगम के सहायक अभियंता भी नहीं उठा रहे ग्रामीणों का फोन, सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन रिस्क लेकर खेतों के रास्ते से गुजर रहे, ग्रामीण मौके पर रहकर वाहनों को रोककर बिजली का तार पड़े होने की दे रहे सूचना, अगर ग्रामीण नहीं होते जागरूक तो विद्युत निगम के भरोसे हो जाता बड़ा हादसा, तार को ठीक करने के लिए जिला मुख्यालय से टीम रवाना की होने की मिल रही सूचना, चौथ का बरवाड़ा-चोरू सड़क मार्ग की घटना
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया