जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि 25 जनवरी, 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस होने के कारण इस दिवस को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को 25 जनवरी, 2024 को 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्व मनाने के निर्देश दिए है।

साथ ही उन्होंने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं तथा राजकीय कार्यालयों में 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को “मतदाता शपथ” भी दिलाने के निर्देश दिए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया