ट्रेन से कटने से 15 गौवंश की हुई मौत

(चौथ का बरवाड़ा) जयपुर सवाई माधोपुर रेल लाइन पर हस्त गंज ढाणी के पास शुक्रवार देर रात करीब 15 गोवंश की रेल से कटने से दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार गौवंश का यह समूह शुक्रवार को बरसात के कारण रेल लाइन की सूखी जमीन पर बैठा था। रात को वहां से गुजरने वाली ट्रेन से गोवंश के इस समूह की इंजन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया