सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा इन दिनों सफाई व्यवस्था अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गंदगी करने वाले दुकानदारों के चालान काटने एवं पॉलीथिन जप्त करने की कार्यवाही की गई। आयुक्त नरसी मीना ने बताया कि नगर परिषद टीम द्वारा सफाई व्यवस्था अभियान के तहत बुधवार को मुख्य बाजार में निरीक्षण कर पॉलिथीन जप्त करने की कार्यवाही की गई तथा चालान काटे गए। कार्यवाही के दौरान लगभग 15 किलो पॉलिथीन जप्त की गई।
विभिन्न दुकानदारों के चार हजार रुपए के चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों से भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं सफाई व्यवस्था रखने के लिए समझाइश भी की गई। इस दौरान अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक शिवराम मीना, कार्यवाहक स्वास्थ्य उप निरीक्षक अस्मत अली, जमादार शिवराज टांक, मनोज, वीरेंद्र, राधेश्याम गौतम, अशोक सैनी एवं राहुल मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
