डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती के अवसर पर आज सवाई माधोपुर ब्लड डोनेट ग्रुप द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक रेलवे संस्थान लोको सवाई माधोपुर में किया गया।

रक्तदान मोटिवेटर रत्नाकर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में जिला कलेक्टर उपस्थित रहे। केम्प में कुल 151 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। केम्प में सहयोगी संस्थाओं नो मोर पेन, रक्तदान जागृति, कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट का भरपूर सहयोग रहा। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया