भारत विकास परिषद हमीर शाखा सवाई माधोपुर, रक्तदान जागृति एवं सर्व समाज सवाई माधोपुर की ओर से मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शाखा सचिव अमित टटवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मूलचंद नागर और नरेश सिंधी ने दीप प्रज्वलन करके किया। शिविर में 11 सदस्यों ने सपत्नी रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त शिविर में कुल 151 यूनिट रक्तदान किया गया। 251 रक्त दाताओं ने भविष्य में जब भी रक्त की आवश्यकता होने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। शिविर के सफल आयोजन में नरेश सिंधी के नेतृत्व में 51 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर में नरेंद्र चौधरी (बबलू) पंकज जैन, जितेन्द्र सिंह नरूका, नरेंद्र सिंह चौधरी, पवन मथुरिया, राम प्रताप सिंह चौहान, केशव, राजकुमार, अशोक गोयल, मनीष मंत्री, संदीप गोयल, दिनेश सोनी, परिषद सदस्यों, रक्तदान जागृति के सदस्यों का सहयोग रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया