पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु बजरी परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थानाधिकारीगण को टास्क दिया गया है। प्रभावी कार्यवाही करते हुये जिले में आज दिनांक 08.08.2020 को कुल 19 ट्रेक्टर ट्राॅलीयों को जब्त किया गया।

जिले में बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिला क्षेत्र में जगह-जगह पर चैक पोस्ट बनाई, पर्याप्त संख्या में आर.ए.सी. का जाब्ता तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला जिला विशेष टीम (डी.एस.टी.) को भी नियमित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया