राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के NHM एम.डी. नवीन जैन एवं सीएमएचओ डॉ. टीआर मीना के निर्देशानुसार PCPNDT जिला समन्वयक आशीष गौतम ने फतेह पब्लिक स्कूल में 193 छात्र-छात्राओं के साथ “डॉटर्स आर प्रिशियस ” ( बेटी अनमोल है ) विषय पर संवाद करते हुए उन्हें लिंग चयन व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मध्य में राष्ट्रगान भी गाया गया।
इस दौरान प्रिंसिपल जे.एस. विक्टर, वाइस प्रिंसिपल रीतू शेखावत एवं एडवोकेट पदमिनी राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया