2 अलग अलग बाइक हादसों में आज 3 लोग गंभीर लोग गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा हाउसिंग बोर्ड पुलिया पर हुआ। जिसमें 2 बाइकों की आमने सामने की टक्कर में 2 लोग घायल हो गए।
दोनों घायलों में से एक घायल को सेविका अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं दूसरा घायल शहर सवाई माधोपुर निवासी फिरोज को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल फिरोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना छाण जेतपुर के पास 2 बाइक की आमने सामने की टक्कर में हुई। जिसमें सूरवाल निवासी आशिक गंभीर घायल हो गया। सामान्य चिकित्सालय में गंभीर घायल आशिक का भी प्राथमिक उपचार कर जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
